फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेसियों का अदर्धनग्न प्रदर्शन

कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेसियों का अदर्धनग्न प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेसियों का अदर्धनग्न प्रदर्शन
सुरियावां (भदोही)।
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। सूबे में पांच माह के अंदर ही भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध के सुर फूटने लगे। बदहाल बिजली आपूर्ति के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुरियावां विद्युत उपकेंद्र पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन विभाग को सौंपा। चेतावनी दी कि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी वृहद स्तर पर आंदोलन करेगी।
युकां के अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक युवा शुक्रवार को उपकेंद्र पर पहुंचे और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। युंका के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि जब से सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, हर व्यवस्था चौपट हो गई है। बिजली आपूर्ति तो रामभरोसे हो चुकी है। बारिश से सूख रही धान की फसल की सिंचाई भी किसान नहीं कर पा रहे हैं। चेतावनी दी कि 72 घंटे के अंदर यदि विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित नहीं की गई तो युकां के पदाधिकारी बिजली विभाग के अधिकारियों के आवास और कार्यालय का कनेक्शन काट दिया जाएगा। अरविंद कुमार ने कहा योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इस समय किसानों को जब खेतों में पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है तो उसी समय विद्युत आपूर्ति के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। बिजली आती है तो लो वोल्टेज रहती है। किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ बाबा, मो. नाजिम, अमरेश पाल, शिव शंकर उपाध्याय, गुड्डू गौतम, राजेश यादव, मो. दिलशाद, योगेश गौतम ,राजन कुमार, मनोज दुबे, जुबेर खान, शमशेर अली, बच्चन भाई, रवि, खुर्शीद, अशोक कुमार, पंकज कुमार, मुन्नाभाई आदि रहे।
विज्ञापन



वहिदानगर उपकेंद्र पर बिल भुगतान सेवा शुरू
सुभाषनगर। अब इलाके के विद्युत कनेक्शन धारकों को बिजली बिल जमा करने के लिए अधिक दूर दौड़ भाग नहीं करना पड़ेगा। विद्युत उपकेंद्र वहिदानगर में गत सोमवार से विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का काउंटर शुरू हो गया। प्रत्येक कार्यदिवस पर उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भुगतान जमा कर सकेंगे। उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि यहां पर वहिदानगर, सेमराध, सीतामढी और रमईपुर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं के अलावा अन्य फीडरों के उपभोक्ता भी अपना विद्युत बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस्तों में मिल रही चार घंटे बिजली, नाराजगी
मोढ़। अघोषित बिजली कटौती से इलाके में त्राहि-त्राहि मची है। मोढ़ के बरदहवां उपकेंद्र से किस्तों में बमुश्किल चार घंटे बिजली मिल रही है। इसको लेकर लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है। बारिश न होने से धान के फसलों की सिंचाई भी बाधित है। मामूली खामियों के चलते रात-रात भर बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी वही रटा-रटाया जवाब देते हैं कि ब्रेकडाउन हो गया है। ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, भगत पांडेय, सतीश सिंह, पीयूष श्रीवास्तव समरजीत यादव अजय पांडेय ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की।

बिजली को लेकर सत्याग्रह जारी
गोपीगंज। नगर को 22 घंटे बिजली आपूर्ति, मोबाइल ट्राली ट्रासफार्मर सहित पांच सूत्री मांग को लेकर नगर में चल रहा सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहा। समर्थको के साथ सत्याग्रह कर रहे माबूद खान ने समस्याओं के समाधान तक आन्दोलन जारी रखने की घोषणा की। सत्याग्रह करने वालों में संतोष बघेल, मधुबाला यादव, अशोक कुमार, परवेज हाशमी, गुलाम मुस्तफा अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, मंसूर अली समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed