{"_id":"59aef8634f1c1b96078b46b0","slug":"171504639075-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल मार्च निकालकर रोजगार सेवकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल मार्च निकालकर रोजगार सेवकों ने दिया धरना
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के रोजगार सेवकों ने मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। सरकार की हीलाहवाली पर नाराजगी जताते हुए उनकी मांग पूर्ण करने की मांग की। उन्हें नियमित करने संग नौ सूत्री मांगो को पूर्ण करने का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
संगठन के जिला संचालन समिति के सदस्य विवेक चौधरी ने कहा कि गत डेढ़ दशक से रोजगार सेवक गांव के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से अब भी अल्प मानदेय से काम चलाया जा रहा है। संगठन की ओर से कई बार आंदोलन किया गया और सरकार की ओर से आश्वासन भी दिया गया लेकिन उनकी मांगो को नजरअंदाज किया गया। 12 सितंबर को लखनऊ में होनेवाले आंदोलन में अधिक संख्या में रोजगार सेवकों से पहुंचने का आग्रह किया। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, सुरेश तिवारी, रवि यादव, राजेश, विकास पांडेय, चंद्रेश गौतम, पीयूष, अमितेश शुक्ला, मनोज गौतम, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र यादव, संजू सिंह, जावेद आलम, जयदेवी, पूनम, विजय कन्नौजिया समेत कई लोग मौजूद रहे।