{"_id":"59ab02f74f1c1be0278b5002","slug":"171504379639-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ को नोटिस, वीसी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ को नोटिस, वीसी को लगाई फटकार
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रीगरिंग टीम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए ग्राम पंचायतों में लगाई गई ट्रीगरिंग टीमों की चूड़ी कसी। मातहतों को निर्देश दिया कि शासन के मंशानुसार गांवों में काम होना चाहिए। लापरवाही में एडीओ पंचायत औराई को नोटिस जारी किया और वीसी को फटकार लगाई। जिलाधिकारी विशाख जी ने ट्रीगरिंग टीमों से कहा कि वह गांवों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं, जिससे दिसंबर तक जिले को खुले से शौच मुक्त किया जा सके। जिन ट्रीगरिंग टीमों ने कंप्रेस डिमांड अधिक की है, वह दोबारा ग्राम पंचायत वीरभद्र पट्टी, कोईरौना, अमिलहरा, उमरहा, माधोपुर, गांधी, औरंगाबाद, कसिदहां और महजूदा में जाएं। बेसलाइन सर्वे की रिपोर्ट ट्रीगरिंग टीमों को उपलब्ध न कराने पर बीसी औराई को कड़ी फटकार, जबकि एडीओ पंचायत औराई को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वह अपने ब्लॉकों में एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की बैठक कराकर शौचालय निर्माण में आ रही समस्याओं को दुरुस्त कराएं। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।