फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 01 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
भदोही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजीमुल्लाह चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदेश सरकार पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की गई। नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस कमेटी के लोकसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को पहले अंबेडकर नगर में किसानों से मिलने से रोका गया। वे किसी तरह पहुंच गए और धरने पर बैठ गए तो उनकी गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार किसान विरोधी है। यह बात साफ हो गई है। मोदी राज में देश भर में किसानों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। पीसीसी मुशीर इकबाल ने कहा कि किसान अन्नदाता होता है। भाजपा सरकार को उनका उत्पीड़न महंगा पड़ेगा। इसका खामियाजा 2019 के चुनाव में देखने को मिलेगा। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा इस सरकार में लोगों को शांतिपूर्वक आंदोलन करने का भी अधिकार नहीं है। भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा विकास को भूला कर दूसरे दलों के विधायकों को लालच देकर तोड़ने के एक सूत्रीय कार्यक्रम में लगी हुई है। गुजरात में विधायको को तोड़ना यही दर्शाता है कि नोटबंदी का असल लाभ भाजपा ने उठाया है। चेतावनी की गई कि यदि भाजपा सरकार तानाशाही बंद नहीं करती है तो उसका सिंहासन जनता हिला देगी। इससे पूर्व लोग मशाल टाकीज स्थित कैंप कार्यालय से पुतला लेकर जुलूस की शक्ल में लोग चौराहे पर पहुंचे। मसूद आलम, मनोज नारायण, संजय जायसवाल, नूर आलम, अमरेश पाल, राजेश यादव, किशन यादव, आशीष मौर्य, शमशेर अली, जुबैर खां, आजाद शेख, मनोज गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed