फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उपचुनाव : प्रधानी में जमकर बरसे वोट

उपचुनाव : प्रधानी में जमकर बरसे वोट

Sun, 02 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव : प्रधानी में जमकर बरसे वोट
उपचुनाव
ज्ञानपुर/गोपीगंज।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बूथों पर वोट डाला गया। प्रधानी के चुनाव में जहां जमकर वोट बरसे, वहीं जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदाताओं में रुझान कम दिखा। जिला पंचायत के वार्ड 21 में मात्र 33.62 फीसदी वोट पड़े। प्रधानी में देवाजितपुर में 70, कसिदहां में 55 और धनापुर में 59 फीसदी मतदान हुआ। सुरियावां के एक मात्र ग्रामसभा अबरना में 60.64 प्रतिशत मत पड़े। बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने कई अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। मतदान के बाद बाक्स को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया।
शनिवार को सुबह सात बजे से ही मतदान वाले गांवों में गहमागहमी बढ़ गई। बूथों पर आठ बजे के बाद मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। कुछ बूथों पर दोपहर के समय सन्नाटा रहा लेकिन शाम को वहां वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। ज्ञानपुर विकास खंड के रिक्त देवाजितपुर, कसिदहा और धनापुर उत्तरी में ग्राम प्रधान पद के लिए लोगों ने मतदान किया जबकि वार्ड 21 के जिला पंचायत सदस्य के लिए तिलगा, आनापुर, कौलापुर, सुजातपुर, घनश्यामपुर जगापुर पड़ान समेत सभी 17 गांवों में बनाए गए 59 बूथों पर वोटिंग हुई। प्रधानी के चुनाव में धनापुर उत्तरी, कसिदहां और देवाजितपुर जबकि सुरियावां के अबरना में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। देवाजितपुर में प्रधान पद के लिए कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ। 914 मतदाताओं में 638 ने मतदान किया। धनापुर उत्तरी में 1413 मतदाताओं में 829 ने वोट डाले। यहां 59 प्रतिशत वोटिंग हुई। कसिदहां में 55 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 4451 मतदाताओं में 2436 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुरियावां के अबरना में 60.64 फीसदी वोट पड़े। यहां करीब 1200 वोटरों में 735 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

एमएलसी रामलली मिश्र की रिक्त वार्ड 21 सीट के लिए लोगों में उत्साह नहीं दिखा। यहां सिर्फ 33.62 प्रतिशत मतदान हो सका। 35 हजार 419 वोट में 11 हजार 910 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे के बाद ज्ञानपुर ब्लॉक पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ऋतुराज सिंह और तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखवाया। बताते चलें कि सुरियावां के मंगुरा और भदोही के वार्ड 43 बीडीसी का चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed