फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   17 thousand children how thirsty Bujaan

17 हजार बच्चे कैसे बुझाएं प्यास

Tue, 01 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 01 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
17 thousand children how thirsty Bujaan
जिले के परिषदीय विद्यालयों में पेयजल संकट नौनिहालों के लिए मुश्किलों का सबब बन गया है। करीब 170 विद्यालयों में हैंडपंप या तो नहीं हैं, या फिर खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इनमें पढ़ने वाले लगभग 17 हजार छात्र-छात्राओं को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की जरूरत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए भवन निर्माण के दौरान ही हैंडपंप लगाया जाता है,

लेकिन जिले में ठेकेदारों की मनमानी के चलते ज्यादातर स्कूलों का हैंडपंप मानक के अनुरूप नहीं लगे। छह से सात माह के अंदर ही हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोप है कि ठेकेदार  निर्धारित 130 फीट की बजाए 80 से 100 फीट ही बोरिंग कर पैसे बचा लेते हैं। इससे पानी का स्तर नीचे खिसकने के साथ ही हैंडपंप जवाब दे जाते हैं।

विभागीय आंकड़ाें पर गौर करें तो जिले के 107 प्राथमिक और 63 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में या तो हैंडपंप नहीं हैं या पानी देना बंद कर दिया है।

इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 17 हजार से अधिक नौनिहाल प्यासे रहने को मजबूर हैं। मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों को स्कूल से बाहर जाकर प्यास बुझाते हैं।


मार्च से लेकर जून तक पानी के लिए स्कूलों में हाहाकार मचना तय माना जा रहा है। बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हैंडपंपों के रिबोर के लिए जल निगम को तीन बार पत्र लिखा गया है।

 ज्यादातर स्कूलों में हैंडपंप रिबोर नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed