फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   17 lakh stolen by breaking the lock of two rooms

दो कमरों का ताला तोड़कर 17 लाख की चोरी

Sun, 10 Jan 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
17 lakh stolen by breaking the lock of two rooms
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के अदनपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर 15 लाख के गहने और दो लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव के ही दो अन्य घरों का ताला चटकाया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। चकापुर में भी चोरों ने एक घर में चोरी का असफल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

औराई के तिऊरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अदनपुर निवासी आरा संचालक संतोष कुमार मिश्रा और अशोक कुमार मिश्रा का परिवार प्रतिदिन की तरह शनिवार को खाना आदि खाकर सो गया। परिवार वालों का आरोप है कि देर रात चोर छत से होकर अंदर घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर बाक्स में रखा नकदी और जेवरात उठा ले गए। पीड़ितों के मुताबिक चोर दो लाख नकद और 15 लाख के गहने ले गए। चोर यहां के बाद गांव के ही पवन कुमार और पारसनाथ मिश्र के घर में दो कमरे का ताला तोड़कर खंगाला, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। उसके बाद चोर चकापुर गांव निवासी सतीश चौबे के घर गए और दरवाजा खटखटाया। वहां पर सतीश की मां निकली तो चोर धमकाकर चले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सूचना मिलने पर पीआरवी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित संतोष मिश्र ने कहा कि चोर गहने और नकदी के अलावा अन्य सामान नहीं ले गए। बाक्स में कपड़े आदि पहले जैसे ही पड़े हैं। ग्रामीणों ने चोरी के खुलासा के लिए पुलिस से डाग स्क्वॉड बुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि चोरी के बाद चोर मौके पर गंदगी भी फैला दिए हैं। सीओ औराई लेखराज सिंह ने कहा कि चोरी की घटना हुई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। कहा कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed