फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदाता जागरूकता रैली निकाली

मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Wed, 24 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
भदोही। छठे चरण के क्रम में 12 मई को जनपद में होने वाले मतदान के प्रति हर रोज रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय और सनबीम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने झंडा बैनर पोस्टर के साथ रैली निकाली। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र सम्मिलित हुए। हाथ में बैनर-पोस्टर के साथ तख्तियों पर लिखे श्लोगन लेकर इंदिरामिल होते हुए रामरायपुर पाल बस्ती व दलित बस्ती में गए। गांव मेें स्वयंसेवको ने नुक्कड़ नाटक भी किए और लोगों को लोकतंत्र का अर्थ समझाया। कहा कि अपने उज्जवल भविष्य के लिए अधिकाधिक मतदान करें। महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गोष्ठी में प्राध्यापक डा.यशवीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा.राजकुमार सिंह यादव, डा.बृजेश कुमार के अलावा डा.बृजेश सिंह, डा.वर्षा रानी सिंह ने भी संबोधित किया। उधर सनबीम स्कूल की रैली रजपूरा व आसपास के गावों में निकाली गई। प्रिंसिपल डॉ. रेनूबाला सिंह ने बच्चों को अधिक और कम मतदान से होने वाले फर्क के बारे में बताया। रैली में बच्चों ने झंडा बैनर लिए थे और लोगों से 12 मई को अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed