फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

Thu, 11 Apr 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पश्चिम मोहाल स्थित चौधरी प्रतिष्ठान में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें आग लगने की घटना में साहसिक कार्य के लिए शुुभम पाठक को सम्मानित किया गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एकजुटता का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि आज के भागम भाग जिंदगी में लोगों को ऐसे अवसर कभी-कभी ही मिलते हैं। जहां आपसी मनमुटाव को दूर कर समाज और सभ्यता को बरकरार रखने में महती भूमिका निभाते हैं। वैसे भी समाज का हर तबका जीवन के अंतिम क्षणों तक मेहनत कर दो वक्त की रोटी हासिल करने में भारी मशक्त करता है। एक दिन मिलने वाले ऐसे अवसरों पर समाज को एकजुट होकर शैक्षिक, राजनैतिक, आर्थिक और समाजोत्थान के लिए भी समय निकाल लेना चाहिए। वहीं गत दिनों नगर क्षेत्र के ही सदर मोहल स्थित कुर्सी-मेज व्यवसाई के घर में लगी आग को बुझाने में साहसिक कदम उठाने वाले सरईंपठखानी निवासी शुभम पाठक को अंगवस्त्रम और फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया गया। भजन संध्या में बनारस और मिर्जापुर से आए गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। समारोह में रमाकांत गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, मदन अग्रहरि, रतनलाल अग्रहरि, मिथिलेश अग्रहरि, संत केशव कृपाल पांडेय ,कृष्ण कुमार सर्राफ, दिनेश कुमार उमर, मुकुंदलाल उमर, अनिल जायसवाल, सिराज अख्तर, चिंटू सिंह बघेल, नवीन मिश्रा, यज्ञ नारायण जायसवाल, गुप्तेश्वर जयसवाल, दिनेश जायसवाल, विनीत अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed