फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   21vnsgyn38194427534.sty

21vnsgyn38194427534.sty

Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
21vnsgyn38194427534.sty
गोपीगंज (भदोही)। विकास खंड ज्ञानपुर के प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में बृहस्पतिवार को खाद्य और रसद विभाग की ओर से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने 755 पात्र गृहस्थी, 56 अंत्योद़य कार्डों का वितरण किया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा की जनता का जो सहयोग मिल रहा है, उसके चलते अन्य प्रदेशों में भी सम्मान बढ़ा है। क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विधानसभा को कीचड़ मुक्त बनाने के लिए गांव और नगर की गलियों को इंटरलाकिंग कराया जा रहा है। स्वच्छ पेयजल के लिए सोलर वाटर पंप भी लगाया जा रहा है। चितईपुर गांव में सात लाख रुपये की लागत से सोलर वाटर पंप, 10 हैंडपंप देने की घोषणा करते हुए कहा कि मान-सम्मान की रक्षा के लिए दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। इसके बाद विधायक का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पात्र गृहस्थी अंत्योदय समेत कुल 811 कार्ड वितरित कराए गए। इस मौके पर धर्मेंद्र द्विवेदी, आनंद बिंद, अजय बिंद, सुशील बिंद, अशोक पाठक, चंद्रबली यादव, प्रमोद मालवीय, जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, पूर्ति निरीक्षक सौम्या पाठक आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश तिवारी और संचालन देवेंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed