{"_id":"5c5c28f5bdec22128b5593e8","slug":"161549543669-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, देर रात तक होती रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, देर रात तक होती रही तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसके लिए बुधवार देर रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया। कर्मचारी सीटिंग प्लान और सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 2902 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले को तीन जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में 2060 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में संगीत, काष्ठ कला और सिलाई की परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में संगीत के 56, इंटर कॉलेज करियांव में काष्ठ कला का एक और महाराजगंज इंटर कॉलेज में सिलाई के तीन परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शाम की पाली में शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान और तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी। इसमें दो हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 62 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम के निर्देश पर जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। तीनों एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि 14 जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। 96 परीक्षा केंद्रों के लिए 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे, जो केंद्रों पर दोनों पालियों में तीन-तीन घंटे रुकेंगे। कक्ष निरीक्षकों की सूची भी फाइनल हो गई। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के 2902 शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। इनमें 1001 बेसिक एवं 1901 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक हैं। 96 परीक्षा केंद्रों में 71 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा प्रशासन की ओर से अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। हाईस्कूल में 33,397 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 28, 459 समेत कुल 62 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर में कोई भी दुकान नहीं रहेगी। वहीं डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से नकलविहीन परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की निगरानी वह स्वयं करेंगे। किसी भी विद्यालय का कैमरा बंद पाए जाने पर नकल कराने में संल्पितता के आधार पर उक्त विद्यालय संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।