फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लोस चुनाव से पूर्व गांव-गांव मथेगी सपा

लोस चुनाव से पूर्व गांव-गांव मथेगी सपा

Sun, 06 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव से पूर्व गांव-गांव मथेगी सपा
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें 2019 चुनाव से समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारी एक-एक गांव में डोर टू डोर जाकर अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
विज्ञापन

सात से 20 जनवरी तक प्रदेश स्तर पर समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में जाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और भाजपा सरकार की नाकामी को भी बताएंगे। इसके लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने कहा कि टीम बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, डॉ. आरके पटेल ने भी संबोधित किया। मौके पर रामजस यादव, शोभनाथ यादव, उमेश बिंद, अजीत सिंह, विजय सिंह डबलू, कल्लू सिंह, संतोष यादव, दीनानाथ, कमलाशंकर महतो, रीता वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed