{"_id":"5bf0477bbdec2269bc7ff92f","slug":"161542473595-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल संदेश रैली से दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल संदेश रैली से दिखाई ताकत
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली के माध्यम से भाजपा ने विपक्षी दलों को अपनी ताकत दिखाई। पांच विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की रैली वीएनजीआईसी मैदान से शुरू होकर भदोही नगर के नेशनल इंटर कॉलेज पहुंची।
कमल संदेश बाइक रैली को सांसद वीरेंद्र सिंह और जिला प्रभारी संजय राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बाइक सवार नारेबाजी करते हुए नेशनल इंटर कॉलेज तक पहुंचे। इसके पहले अलग-अलग क्षेत्रों ने विभिन्न भाजपा नेताओं की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता वीएनजीआईसी मैदान पहुंचे। इससे हर तरफ सड़कों पर भाजपा के झंडे लगी बाइकें दौड़ती दिखाई पड़ रहीं थीं। सांसद ने कहा कि विपक्षी दलों के पास सिर्फ नेता बचे हैं। जनता उनसे दूर हो चुकी है। जिला संगठन की मांग पर सांसद ने दिवंगत जवान वकील बिंद के गांव में 10 लाख की लागत से शहीद पार्क बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक दीनानाथ भाष्कर, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, रमेश चंद्र मिश्र, प्रशांत सिंह, शैलेंद्र दूबे, राकेश दूबे, प्रदीप सिंह, सपना दूबे, महेंद्र बिंद, गोरेलाल, दिनेश पांडेय, रोहित, मदन बिंद, अनुराग श्रीवास्तव आदि रहे।
स्वच्छता मिशन की उड़ाई धज्जियां
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को भाजपा की ओर से आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में पीएम का स्वच्छता मिशन तार-तार होता दिखा। प्रधानमंत्री देश को स्वच्छ बनाने की मुहिम में चार साल से लगे हैं लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता संग पदाधिकारी भी इससे इत्तेफाक नहीं रखते। दोपहर में लंच पैकेट खाने के बाद मैदान में ही गंदगी को फेंक दिया गया। जिससे साफ-सुथरा दिखने वाला मैदान पर हर तरफ गंदगी दिखने लगी जबकि यहां प्रतिदिन भोर से ही आम नागरिक योग करने के साथ ही टहलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
कमल संदेश रैली में दिखी गुटबाजी
ज्ञानपुर। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में शनिवार को भाजपा की गुटबाजी एक बार फिर सतह पर आ गई। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर जब मंच पर पहुंचे तो उन्हें बैठने के लिए समुचित स्थान नहीं दिखा। उन्होंने जब एक जिला स्तरीय पदाधिकारी से बात की तो वज्ञ्ह विधायक से ही उलझ गया। मंच पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह प्रकरण का पटाक्षेप कराया, लेकिन बाइक रैली में घटना चर्चा का विषय बन गया।