{"_id":"5be87e2dbdec22693257c167","slug":"161541963309-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जरूरी
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौलापुर। हिंदू धर्म रक्षा मंच एवं गंगा जागरण अभियान की रविवार को कटरा स्थित शिव मंदिर पर बैठक हुई। इसमें राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा की सफलता को लेकर मंत्रणा की गई।
गंगा जागरण अभियान के संयोजक विष्णु मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से हिंदू राष्ट्र की नींव पड़ेगी। हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। वर्तमान में हिंदू पीढ़ी सजग नहीं हुई तो इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में संख्या बल ही राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। कहा कि आतंकियों के लिए आधी रात को जबकि नक्सलियों के लिए सुबह छह बजे कोर्ट खुल जाती है, लेकिन राम मंदिर के मामले को लटकाया जा रहा है। हिंदू धर्म रक्षा मंच के आलोक जी ने कहा कि हिंदू सामर्थ्यवान होगा, तभी देश सामर्थ्यवान बनेगा। 25 नवंबर को अयोध्या में हिंदू समाज की शक्ति के आधार पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेश दूबे, देवीशंकर पांडेय, गंगाधर पांडेय, पवन मालवीय, अजय पांडेय, अनूप दूबे, मंगला पांडेय, सूरज दूबे, बांकेलाल आदि मौजूद रहे।