फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   माटी कला को दी जाए डिग्री, करेंगे प्रयास

माटी कला को दी जाए डिग्री, करेंगे प्रयास

Mon, 24 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
माटी कला को दी जाए डिग्री, करेंगे प्रयास
ज्ञानपुर। शोषित संदेश पार्टी की बैठक रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित की गई। इसमें माटी की कला के संपूर्ण विकास के लिए प्रजापति टास्क फोर्स का गठन किया गया। पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से शिव सेवक प्रजापति को टास्क फोर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोहन लाल प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष और छेदीलाल प्रजापति को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि माटी की कला को आईटीआई की डिग्री प्रदान की जाए, जिससे युवाओं को रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिले। इसके लिए संगठन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस दौरान अजय कुमार प्रजापति को शोषित संदेश पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और कमला प्रजापति को जिलाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वासुदेव पटेल, लालजी, लालचंद्र वनवासी, दीपचंद्र प्रजापति, अवधेश, मिथिलेश, साधु प्रजापति, जवाहर लाल, दीप नारायण, दिनेश, रामजश, शोभनाथ और शशि प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed