{"_id":"5af5e9a34f1c1bd9408b4842","slug":"161526065571-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाने गया दूल्हा मंडप से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाने गया दूल्हा मंडप से भागा
Updated Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। इलाके के सिंहपुर गांव में शुक्रवार को दूसरी शादी करने आया दूल्हा पुलिस के आने की भनक मिलने पर मंडप से फरार हो गया। इसको लेकर बारात में खलबली मच गई। पहली पत्नी की शिकायत पर यूपी-100 पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक दूल्हा भाग चुका था।
कपूरीपुर गांव निवासी मुन्नालाल गौतम की पहली शादी जय देवी निवासी ग्राम भरथीपुर, थाना रामपुर जौनपुर के साथ 19 जून 2015 को हुई थी। शादी के तीन वर्ष के बाद उन्हें कोई संतान नहीं हुई। इस दौरान दहेज आदि को लेकर दोनों में विवाद चलने लगा। गत एक वर्ष से पति मुन्नालाल ने जय देवी को मायके पहुंचा दिया था। इसके बाद मुन्नालाल दूसरी शादी रचाने की जुगत में लगा रहा। शुक्रवार को सिंहपुर गांव में वह दूसरी शादी करने के लिए पहुंचा। मुन्नालाल की दूसरी शादी की भनक पहली पत्नी और उसके परिवार वालों को लग गई। यह सुनकर परिवार वालों ने यूपी-100 पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस सिंहपुर गांव पहुंची, लेकिन उसके पहले पुलिस आने की भनक लगते ही दूल्हा मंडप से खिसक गया। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही। पुलिस ने मौके से बारातियों की बोलेरो, चालक संग मुन्नालाल के परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।