{"_id":"5a84912b4f1c1b91268ba47b","slug":"161518637355-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस का पुतला फूंका
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। सेना पर की गई टिप्पणी से नाराज युवा कांग्रेसजनों ने बुधवार को बाईपास चौराहे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और फिर भागवत के पुतले को आग के हवाले कर दिया।लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता और भदोही युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित राय ने कहा कि आरएसएस प्रमुख का सेना को लेकर दिया गया बयान निंदनीय है। हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं और मांग करते हैं कि मोहन भागवत जल्द से जल्द राष्ट्र और सेना से माफी मांगें। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास भारतीयों से छिपा नहीं है। आजादी के पूर्व 22 वर्षों तक इन्होंने देश के आजादी में क्या योगदान दिया है, देश अच्छी तरह जानता है। भारत की सेना पूरी तरह से किसी भी देश से निपटने में सक्षम है। मगर भागवत जी का बयान सेना के मनोबल को तोड़ता है। उन्हें जल्द से जल्द देश से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मोहन भागवत का बयान उनकी सोच को दर्शाता है। हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है। यह सेना और राष्ट्र के साथ-साथ संविधान का भी अपमान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजबहादुर सिंह, सौरभ मौर्या, प्रदीप पटेल, मोहम्मद नाजिम, राजेश यादव, सुरेश चौहान, गुड्डू गौतम ,करण मौर्य मनोज नारायण ,प्रीतम कौशल ,विशाल वर्मा ,जल्लू यादव ,साहिल कौशल, वकार अंसारी ,सिकंदर अंसारी ,माया शंकर सरोज ,अशोक कुमार लाल जी, कलेक्टर सरोज , चांद भाई, जगन्नाथ यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन