{"_id":"59dd1a2c4f1c1bce538b6c18","slug":"161507662380-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में दौड़ा हाईटेंशन करंट, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में दौड़ा हाईटेंशन करंट, महिला की मौत
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़ (भदोही)।
भदोही कोतवाली के बरमोहनी गांव में मंगलवार को मोबाइल चार्ज के दौरान हाईवोल्टेज करंट दौड़ने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरमोहनी गांव निवासी रीता देवी (30) पत्नी दिलीप कुमार यादव दोपहर मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रही थी, उसी दौरान हाईवोल्ट करेंट आने से उसका बोर्ड जलने लगा और उसकी अंगुली करंट की चपेट में आ गई। करंट से वह जमीन पर गिर पड़ी। परिवार वाले आनन-फानन में भदोही के एक अस्पताल में लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीता का मायका बंगाल के मेदनीपुर जिला के केशपुर थाना क्षेत्र के बसंत चौक गांव बताया गया। मृतका को एक लड़का छह वर्ष और एक लड़की चार वर्ष की है। उसकी 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक रीता का पति दिलीप कुमार घर पर ही रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दे दी।