फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महिला सुरक्षा पर किया जागृत

महिला सुरक्षा पर किया जागृत

Wed, 30 Aug 2017 04:56 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
महिला सुरक्षा पर किया जागृत
भदोही। महिला शक्ति को पहचानने और उनकी सुरक्षा और सेहत के प्रति जागृत करने के लिए मंगलवार को नगर के दो बालिका विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। रेने फाउंडेशन लखनऊ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं को जागृत करते हुए उन्हें बाल विवाह के रोकथाम और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरुक किया गया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के कलाकार अंकित श्रीवास्तव ने छात्राओं से कहा कि आप राष्ट्र की भविष्य हैं। आपकी सुरक्षा अहम है। इसके लिए आपको अपने अधिकार जानने की आवश्यकता है। इस दौरान फाउंडेशन के कलाकार पहले भदोही गर्ल्स इंटर कालेज उसके बाद ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज पहुंचीं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, परमहंस मिश्र, महिला थाना प्रभारी चंद्रिका राम भी मौजूद रहीं। सीओ ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और बाल विवाह के दुष्परिणाम से आप अवगत हैं। इसकी रोकथाम आप ही कर सकती हैं। यह तभी संभव है जब आप जागरुक रहेंगे। इस दौरान नाटक मंडली के कलाकारों ने नाटिका के माध्यम से होने वाली समस्याओं से आगाह भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को जिले में संचालित एंटी रोमियो दल डायल 1090 व डायल 100 के बारे मे विस्तार से बताया गया। कहा कि डायल 100 की मदद किसी भी विवाद की स्थिति में ली जा सकती है जबकि डायल 1090 छेड़खानी जैसे मामलों में की जा सकती है। बताया कि पुलिस सिविल ड्रेस में कई स्थानों पर तैनात की जा रही है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय, सरोजा सिंह एसआई, गुलअफसां खान ने भी संबोधित किया। दोनो विधालय के प्रधानाचार्या नीलम सिंह व अनुपमा सिंह सहित सितारा बानो, मेराज सुल्ताना, अफशा बानो, अर्चना दीक्षित, उर्मिला गुप्ता, निमिशा, रिंकू सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed