{"_id":"598224294f1c1bb6348b46c4","slug":"161501701161-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के आखिरी सप्ताह में चरम पर पहुंचा शिवभक्तों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के आखिरी सप्ताह में चरम पर पहुंचा शिवभक्तों का उत्साह
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। सावन के आखिरी सप्ताह में शिवभक्तों का उत्साह सिर चढ़कर बोलने लगा है। सावन के अंतिम और पांचवें सोमवार को खास बनाने की तैयारी है। इसके लिए शिवालयों को जहां करीने से सजाया जा रहा है, वहीं अंतिम सोमवार को शिवालयों पर भारी भीड़ उमड़ने के अनुमान के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों को भी तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस बार सावन में पांच सोमवार का विशेष संयोग बना है। खास बात यह कि सावन की शुरुआत भी सोमवार से हुई और समापन भी सोमवार को ही होगा। सावन सात अगस्त को समाप्त हो रहा है और इस दिन सोमवार है। अमूमन सावन में पांच सोमवार का व्रत रखने वाली महिलाओं को पांच सोमवार का आंकड़ा पूरा करने के लिए आषाढ़ के एक सोमवार को भी व्रत में शामिल करना पड़ता था लेकिन इस बार सावन में ही पांच सोमवार का विशेष संयोग बना, जो शिवभक्तों के लिए कई लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हुआ। डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल के मुताबिक इस बार सावन में सोमवार का जो संयोग बना है, वह बहुत कम बनता है। सावन में पांच सोमवार का व्रत रखने वालों को विशेष पुण्यलाभ मिलता है। सावन के अंतिम सोमवार पर जिले के शिवमंदिरों पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस लिहाज से सेमराधनाथ, हरिहरनाथ, बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ, गोपेश्वरनाथ आदि मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएंगे। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस ने जीटी रोड पर भी चौकसी बढ़ा दी है।