{"_id":"5e540aea8ebc3ef38359c569","slug":"16-thousand-new-voters-bhadohi-news-vns5126078187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में बढ़े 16 हजार नए वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में बढ़े 16 हजार नए वोटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मतदाता पुनरीक्षण के विशेष अभियान से जिले में 16 हजार 478 मतदाता बढ़ गए हैं। इसमें पुरुष मतदाता 8,375 और महिला मतदाता 8,359 शामिल हैं। विशेष पुनरीक्षण के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11 लाख 43 हजार हो गई है। छह लाख 26 हजार 622 पुरुष और महिला मतदाता की संख्या पांच लाख 17 हजार है। अभियान में तीनों विधानसभाओं में साढ़े पांच हजार युवा वोटर बढ़े हैं, जबकि चार हजार का नाम सूची से कट गया।
सितंबर 2019 से शुरू विशेष अभियान में बीएलओ तीनों विधानसभा ज्ञानपुर, भदोही और औराई के बूथों पर पहुंचकर वोटरों को जोड़ा। 31 जनवरी 2020 को अंतिम प्रकाशन के बाद वोटरों की स्थिति साफ हो गई। इसमें जिले की तीनों विधानसभाओं में 16 हजार 478 नए मतदाता बढ़े हैं। इसके अलावा मृतक और दो स्थानों पर नाम रहने वाले 4261 मतदाताओं का नाम काटा गया।
अभियान के दौरान भदोही में छह हजार 459, ज्ञानपुर में 3,849 और औराई विधानसभा में 6,428 नए वोटर बने। अंतिम प्रकाशन के बाद भी नए मतदाताओं का नाम तो जोड़ा जाएगा, लेकिन अब संशोधन और विलोपन का काम नहीं होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि विशेष अभियान में 16 हजार नए वोटर बढे, जिसमें पांच हजार से अधिक युवा वोटर मतदाता सूची में शामिल हुए, जिनकी उम्र 18 साल से अधिक हो गई थी। मतदाता सूची में अब भी नाम बढ़ेगा लेकिन संशोधन और विलोपन का कार्य नहीं हो सकेगा।