फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 teacher-education friend absent, salary deducted

16 शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित, काटा वेतन

Mon, 25 Jul 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
16 teacher-education friend absent, salary deducted
ज्ञानपुर। अफसरों के निरीक्षण का असर शिक्षकों पर नहीं पड़ रहा है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में उनकी अनुपस्थिति का मामला अक्सर सामने आ रहा है। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के निरीक्षण में 16 शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन संग अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए महानिदेशक शिक्षा की ओर से निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। सोमवार को खंड शिक्षा अधकिारी भदोही लालजी, बीईओ सुरियावां सुमन केसरवानी, बीईओ डीघ फराह रईस, जिला समन्वयक शिवम सिंह और मंडल समन्वयक ने 15 से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें सुरियावां, डीघ, औराई, भदोही के विद्यालय शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान शिक्षक-शिक्षामित्र गीता कुमारी गौतम, उमा देवी, प्रीती सिंह, प्रीती मौर्य, विद्या शंकर यादव, रंजू सिंह, कंचन मौर्य, सीमा उपाध्याय, विष्णु प्रताप सिंह, पं्ज कुमार यादव, जितेंद्र कुमार पटेल, संतलाल सोनकर, राजकुमार, रीता देवी, कंचन भारती और आलोक सिंह चौधरी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण आख्या की रिपोर्ट पर बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन- मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने हिदायत दिया कि स्कूलों में उपस्थिति सुधारें अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed