{"_id":"5cfff616bdec220739650df4","slug":"156027854112-bhadohi-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत,कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत,कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में पिंकू यादव (22) पुत्र जयराम यादव निवासी दुगुना की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पिंकू दिल्ली में तबेला चला कर होने वाली आय से परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह घर आया था। सोमवार को वह गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए पैदल ही कटरा बाजार जा रहा था। रात लगभग नौ बजे जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग किनारे स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा था कि तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों समेत आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे प्रयागराज जिले के बरौत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां थोड़ी ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पिंकू की मौत से मां प्रेमा देवी, पत्नी संध्या, पिता जयराम समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक की मृतक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था और दो वर्ष पहले ही उसकी शादी भी हुई थी। पत्नी संध्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। कोइरौना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान दिनेश यादव का कहना था कि मृतक के ऊपर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसके जाने के बाद मुश्विलें बढ़ेंगी। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।