{"_id":"5cfd5238bdec22070e2bdfe2","slug":"15601055203-bhadohi-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल जलाकर टिवंकल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल जलाकर टिवंकल को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें कैंडिल जला कर मानवता को दहला देने वाली अलीगढ़ घटना की शिकार मासूम टिवंकल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सरकार से मांग की गई कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं न तो होनी चाहिए और न ही ऐसे मानसिकता के लोगों के लिए कोई जगह समाज में है। घटना के नाम पर शुरू हुई ओछी राजनीति को बंद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा के लिए हर वर्ग की आवाज उठाना होगा तभी पीड़िता की आत्मा को शांति मिल पाएगी। इस मौके पर राहलु बिंद, देवनयन गुप्ता, रामलखन कोहार, कवि मोदनवाल, प्रदोष पंडा, ओमप्रकाश सेठ, विनय गुप्ता,सूरज माली, मनोज माली, शिवम, विनोद सेठ, मनोज ठठेरा, सुभाष मोदनवाल, मनोज,पहपट, अनिल साहू, गोलु सेठ, दीपक सेठ आदि रहे।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा जिला इकाई की बैठक रविवार को गोपीगंज नगर में जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीष की अध्यक्षता में हुई। इसमें अलीगढ़ निवासी ढाई वर्षीया मासूम ट्विंकल के साथ हुई दरिंदगी एवं हत्या के खिलाफ मौन धारण कर संवेदना जताते हुए प्रदेश सरकार से सख्त कदम उठाने की आवाज मुखर की गई । साथ ही चेतावनी भी दी कि कार्रवाई न होने पर सभा के पदाधिकारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। वहीं आर्टिकल 15 नामक मूवी जो ब्राह्मणों के सम्मान को नीचा करने के लिए दिखाई जा रही है उसके भी खिलाफ लोगों ने एकमत होकर न चलने देने का दम भरा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहन -बेटियों की सुरक्षा से ही सम्मान बचेगा। सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को सजा भी भुगतनी पड़ेगी। इस मौके पर तपन चौबे, अमित मिश्रा, हरिकृष्ण तिवारी, राजकुमार दीक्षित, विष्णुकांत पांडेय, विकास मिश्रा, विकास दुबे, प्रमोद दुबे, अखिलेश दुबे, सूरज मिश्रा, प्रकाश शुक्ला, आदर्श तिवारी आदि रहे।