फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   24 घंटे बाद मिला अंशू-अजय का शव

24 घंटे बाद मिला अंशू-अजय का शव

Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद मिला अंशू-अजय का शव
औराई। मिर्जापुर के भोगांव घाट पर नहाते समय डूबे अंशू और अजय का शव 24 घंटे बाद रविवार की सुबह नौ बजे मिला। करीब दो घंटे तक गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत की तब शव बरामद हुए। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के कठारी निवासी अजय यादव (19) पुत्र मिलन यादव और भोगांव निवासी अंशू (17) पुत्र पन्नालाल यादव शनिवार की सुबह घर से दो किलोमीटर दूर भोगांव घाट पर नहाने के लिए गए। नहाते समय दोनों गंगा में डूब गए थे। पहले दिन दोनों का शव बरामद नहीं हो सका था। पहले दिन शव खोजने में उदासीन रही मिर्जापुर पुलिस एवं प्रशासन रविवार को सुबह सात बजे घाट पर पहुंच गया। गोताखोरों की टीम की ओर से दो घंटे तक दोनों के शव की तलाश की। उसके बाद नहाने वाले स्थान से चंद मीटर दूर शव मिला। अजय और अंशू में गहरी मित्रता थी। दोनों का शव एक साथ देख कर परिवार वाले ही नहीं गांव के लोगों की आंखें नम हो र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed