फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   26 और स्कूलों में होगी इंगलिश मीडियम पढ़ाई

26 और स्कूलों में होगी इंगलिश मीडियम पढ़ाई

Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
26 और स्कूलों में होगी इंगलिश मीडियम पढ़ाई
ज्ञानपुर। कान्वेंट स्कूलों की तरह परिषदीय विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की योजना के तहत अब 26 और प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया। मार्च में 47 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हुए थे लेकिन निदेशालय के निर्देश पर स्कूलों की संख्या 26 और बढ़ा दी गई। जुलाई से सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने का कार्य शुरू हो जाएगा। स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम में संचालित नर्सरी और कान्वेंट स्कूलों में नामांकन को लेकर बढ़ते क्रेज को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों को भी अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने की योजना शुरू की गई है। इसके तहत वर्ष 2017-18 में दो विद्यालय तो वर्ष 2018-19 में 36 विद्यालयों का चयन किया गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अंग्रेजी माध्यम से विद्यालय संचालन के बाद बढ़ी बच्चों की नामांकन संख्या को देखते हुए निदेशालय के निर्देश पर वर्ष 2019-20 में 47 और विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के लिए चयनित किया गया। 47 स्कूलों में शिक्षकों के चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई थी कि 26 और प्राथमिक विद्यालय को शामिल किया गया। जिससे 2019 में कुल 73 स्कूल चयनित हुए। चयनित 47 विद्यालयों में ज्ञानपुर ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय बैरीपरवा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय दशरथपुर पलवार सहित आठ विद्यालय, डीघ ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय केवटाही और गोधना सहित सात विद्यालय, अभोली ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय नीबीचौर सहित सात तो सुरियावां ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय भोरी सहित सात विद्यालय, भदोही ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय सर्रोई सहित आठ और औराई ब्लाक से पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा सहित दस विद्यालय शामिल हैं जबकि 26 नए स्कूल शामिल हुए है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि निदेशालय के निर्देश पर 26 प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए चयनित किया गया। आचार संहिता लगने से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी। विज्ञप्ति जारी कर चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed