फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कहीं बूंद-बूंद की दरकार, कहीं पेयजल हो रहा बर्बाद

कहीं बूंद-बूंद की दरकार, कहीं पेयजल हो रहा बर्बाद

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कहीं बूंद-बूंद की दरकार, कहीं पेयजल हो रहा बर्बाद
वहिदानगर। गर्मी के मौसम में कहीं पर तो लोग पेयजल के लिए बूंद-बूंद को तरस रहे हैं और किसी जगह पर विभागीय लापरवाही से पानी बर्बाद हो रहा है। कोइरौना बाजार में लगा सोलर वाटर पंप से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी गिरकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

गर्मी आने से जिले के अनेक हिस्सों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। कहीं पर तो पानी आ ही नहीं रहा और कहीं पर दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। जिले में जब पानी की एक-एक बूंद कीमती हो रही है, तो ऐसे में विभागीय लापरवाही हजारों लीटर पानी की बर्बादी का कारण बन रही है। यह नजारा कौइरौना बाजार, ज्ञानपुर नगर, गोपीगंज, नथईपुर रोड़ पर देखा जा सकता है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। नगर से लेकर शहरों में कई बार लोग पानी की समस्या को लेकर लामबंद हुए हैं लेकिन, विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों के पास एक ही रटारटाया जवाब है कि सब कुछ ठीक-ठाक है, लेकिन धरातल पर जो स्थिति है वह अधिकारियों की कथनी को झूठा साबित करने के लिए काफी है। इसके बावजूद अधिकारी सच्चाई स्वीकारने से गुरेज कर रहे है। कुछ महीने पहले विजय मिश्रा ने जन हित में सोलर पंप लगवाया था। करीब दो महीने से सोलर वाटर जनित टंकी की टोटी से दिनभर पानी बह रहा है। यही नहीं ज्ञानपुर में दूध नाथ मंदिर पर लगी टोटी से दिन भर पानी गिरता रहता है। इससे न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि जंगीगंज धनतुलसी मार्ग के किनारे पानी इकट्ठा हो जा रहा है। बस्ती के मध्य इकट्ठा हो रहे पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन विभाग संजीदा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed