{"_id":"5cf6bb7ebdec22076a49b59c","slug":"155967372117-bhadohi-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौतीमुक्त आपूर्ति का एमडी ने पढ़ाया पाठ,निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौतीमुक्त आपूर्ति का एमडी ने पढ़ाया पाठ,निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कटौतीमुक्त विद्युत आपूर्ति के लिए जिले में औचक निरीक्षण करने पहुंचे एमडी गोविंद बाबू एनएस ने मंगलवार को मातहतों की नकेल कसी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यशाला में उपभोक्ताओं के साथ सद्व्यवहार और शिकायतों को प्रमुखता के साथ निस्तारण कर उपकरणों के रखरखाव में हीलाहवाली पर सख्ती का निर्देश दिया।
गर्मी में बिजली की कटौती बेतहाशा वृद्घि की शिकायतों को संज्ञान में लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी गोविंद बाबू एनएस ने मयटीम जनपद में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। कार्यशाला में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर छोटे-बड़े स्टेशनों के हालात से परिचित होते हुए। इस दौरान उन्होंने मातहतों को शासन की मंशा पर खरा उतरने की नसीहत दी। अधूरे पड़े सौभाग्य योजना के कार्य को पूरा कर रिपोर्ट देने, जले पड़े ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कर अविलंब बदलवाने, अधूरे कनेक्शन को पूरा कर मीटर रीडिंग से जोड़ने, बिलिंग व्यवस्था की प्रगति, विभागीय गड़बड़ी से उपभोक्ताओं को अधिक बिल में संशोधन करने समेत सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े निर्देश दिए। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपनी समस्याओं से एमडी को अवगत कराते हुए कटौतीमुक्त आपूर्ति में व्यवधान डाल रहीं मशीनों को गंभीरता से लिया। स्टोर, निर्माण, पोल, कोटेड तारों की स्थिति पर भी बिंदुवार समीक्षा की। कार्यशाला से पहले से एमडी ने ज्ञानपुर नगर स्थित सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता वाराणसी आरके वर्मा, मिर्जापुर तारिक मतीन, अधीक्षण अभियंता निसार अहमद, अधिशासी अभियंता अमर सिंह, रामकुमार, बीएन प्रसाद सहित सभी एसडीओ आदि उपस्थित रहे।