{"_id":"5cf5663dbdec22077376766b","slug":"155958636119-bhadohi-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि: वेबसाइट खुली, रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि: वेबसाइट खुली, रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आचार संहिता के चलते करीब दो महीने तक बंद किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट सोमवार को खुल गई। इससे अब बचे हुए किसानों को योजना का लाभ देने के लिए रजिस्ट्रेशन फिर शुरू हो गया है। कृषि भवन घरांव में छह काउंटर पंजीकरण के लिए खोले गए हैं। इन पर ब्लॉकवार किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। योजना में अब तक करीब एक लाख किसान दो-दो हजार की दो किस्तें पा चुके हैं।
मार्च में आए अंतरिम बजट में केंद्र सरकार की ओर से किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने का निर्णय लिया गया था। मार्च में युद्ध स्तर पर किसानों का पंजीकरण किया गया और दो चरणों में करीब एक लाख 10 हजार किसानों को चार-चार हजार रुपये खाते में भेजे गए। उसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण पंजीकरण बंद हो गया। दो महीने तक चुनाव के चलते वेबसाइट बंद हो गई थी। 23 मई को मतगणना होने के करीब आठ दिन बाद फिर वेबसाइट खोली गई। पूर्व में एक लाख 85 हजार किसानों में से एक लाख 44 हजार किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग की ओर से किया गया है, लेकिन अब सभी किसानों को लाभ देने के निर्देश से करीब दो लाख किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए कृषि विभाग की ओर से कृषि भवन घरांव में ज्ञानपुर, औराई, भदोही, डीघ, सुरियावां और अभोली ब्लॉक के लिए अलग-अलग काउंटर खोले गए हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि सोमवार को सम्मान निधि योजना की वेबसाइट खुल गई। हालांकि नेटवर्किंग की समस्या से पंजीकरण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि ब्लॉकवार किसानों का पंजीकरण करने के लिए काउंटर खोला गया है। उन्होंने कहा कि योजना में सभी किसान लाभ पाएंगे। जिन्हें दो-दो किस्त मिल गई है, उन्हें अगस्त या सितंबर में तीसरी किस्त मिलेगी, जबकि जिनको एक भी किस्त नहीं मिली है, उन्हें तीनों किस्तें एक साथ दी जाएंगी।