{"_id":"5cf41880bdec22070e2bd80e","slug":"155950092513-bhadohi-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की खराबी से घंटों जाम रहा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की खराबी से घंटों जाम रहा राजमार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर में सिक्स लेन सड़क के निर्माणाधीन ओवरब्रिज से जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। वाहनों के बेतरतीब आवाजाही से आए दिन जाम लगता है। रविवार को एक ट्रक की खराबी से राजमार्ग चार घंटे से अधिक जाम के झाम से जूझता रहा। इससे बसों, चार पहिया में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिर्जापुर रोड तिराहे से पड़ाव क्षेत्र तक चल रहा कार्य प्रतिदिन जाम को बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ रहा। सुबह हो या दोपहर और शाम। हर समय जाम में उलझ कर लोग शासन-प्रशासन को कोसते हुए आगे बढ़ते हैं। रविवार की सुबह से दोनों लेन पर वाहनों का लंबा काफिला लग जाने से बाजार करने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिस चौकी के सामने एक ट्रक के खराब हो जाने से जाम और भी भीषण रूप ले लिया। भीषण जाम में जो वाहन जहां थे उसी स्थान पर घंटों तक खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करते-करते पसीना छोड़ते रहे। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक करीब चार घंटे लोग जाम के जकड़न में उलझ कर रह गए। चौकी पुलिस ने खराब ट्रक को हटवा कर आवागमन सुचारु कराया जा सका। माना जा रहा है कि जब तक उत्तरी व दक्षिणी लेन पर हुए अतिक्रमण पर प्रशासन गंभीरता नहीं दिखाएगा तब तक जाम की समस्या से मुक्ति मिल पाना असंभव ही होगा।