फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विलंब से शुरू हुई मतगणना, अफसरों से हुई नोकझोंक

विलंब से शुरू हुई मतगणना, अफसरों से हुई नोकझोंक

Fri, 24 May 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
विलंब से शुरू हुई मतगणना, अफसरों से हुई नोकझोंक
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा सीट की मतगणना बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से करीब 45 मिनट विलंब से शुरू हुई। शुरुआती दौर में पोस्टल बैलेट की गिनती हुई तो उसके बाद ईवीएम से मतों को गिना गया। पहला रुझान करीब साढ़े नौ बजे तक आया। इस दौरान मतगणना स्थल पर अधिकारियों, पुलिसकर्मियों संग गठबंधन और भाजपा समर्थकों के बीच नोकझोंक होती रही, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतगणना के मद्देनजर जिला मुख्यालय पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा। लखनो तिराहे से ही वाहनों को डायवर्ट कर दिया जा रहा था। लखनो तिराहे से कलेक्ट्रेट तक पांच बैरियर लगाए गए थे, जहां सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। लखनो के अलावा अलावा सरपतहां से जोरईं जाने वाले मार्ग और मुख्यालय के समीप बैरिकेडिंग की गई थी। इससे जिनके पास मतगणना पास था, वे ही मुख्यालय की तरफ जा पा रहे थे। सुबह आठ बजे के बजाए आठ बजकर 55 मिनट पर मतगणना शुरू हुई। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के मत गिने गए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के बाद पहला रुझान आया। मतगणना स्थल पर जाने को लेकर समर्थकों और अफसरों के बीच कई बार नोकझोक भी हुई। प्रेक्षक बीपी चौहान से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस, एएसपी डॉ. संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मतगणना स्थल का दिन भर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed