{"_id":"5ce6f760bdec22078c36fb21","slug":"15586405313-bhadohi-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ प्रत्याशियों को एक फीसदी भी वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ प्रत्याशियों को एक फीसदी भी वोट नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे 12 प्रत्याशियों में नौ प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्हें कुल मतदान का एक प्रतिशत भी वोट नहीं मिला। इनमें सबसे निचले पायदान पर निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप रहे। सबसे कम उम्र के उम्मीदवार कुलदीप को केवल 1646 वोट मिले, जो कुल मतदान का 0.16 फीसदी था। वह 12वें स्थान पर रहे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सैयद मोहम्मद आरिफ 5050 मत पाकर इस फेहरिस्त में अव्वल और सभी 12 प्रत्याशियों में चौथे स्थान पर रहे। उनका मत प्रतिशत 0.49 था।
17वीं लोकसभा के लिए भदोही सीट पर कुल 12 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। भाजपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने के बाद निर्दली आरिफ चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद 0.45 फीसदी मत के साथ पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के डॉ. राजेश कुमार वर्मा पांचवें, एनसीपी के डॉ. अखिलेश द्विवेदी 0.44 फीसदी मत के साथ छठवें और 0.39 फीसदी मत के साथ सुशील सातवें स्थान पर रहे। निर्दलीय उम्मीदवार संतलाल 0.27 फीसदी मतों के साथ आठवें, हिंदुस्तान निर्माण दल के विनोद 0.19 फीसदी मतों के साथ नौवें, सतीश बहादुर 0.18 फीसदी के साथ 10वें और रामसखा 0.17 फीसदी मत के साथ 11वें स्थान पर रहे।