{"_id":"5c7ad01fbdec221181374bb5","slug":"151551552543-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते युग में वैज्ञानिक सोंच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते युग में वैज्ञानिक सोंच जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार आभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज में रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा की शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के बच्चों में रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। क्योंकि बदलते युग में बिना टेक्नोलॉजी के कोई काम संभव नहीं है। जिसकी जानकारी के आभाव में सृजनात्मक एंव रचनात्मक भावों को प्रकट नहीं किया जा सकता है। ज्यादातर यह देखा गया है कि जगह-जगह भटकने के बावजूद अपना मूल्याकंन नहीं कर पाते हैं। राष्ट्रीय अविस्कार आभियान कार्यक्रमों के जरिए लोगों को इस तरह के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी डॉयट सभागार में पूर्व माध्यमिक विद्यायलों के बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडल का अवलोकन किया। इस मौके पर सीडीओं हरिशंकर सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह, डा. कमाल अहमद सिद्दकी, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।