{"_id":"5c76daafbdec2259c53e2246","slug":"151551293103-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 हजार किसानों के खाते में जाएगी सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 हजार किसानों के खाते में जाएगी सम्मान राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दूसरे चरण में जिले के 45 हजार किसानों के खाते में दो- दो हजार की किस्त भेजी जाएगी। पहले चरण में 94 हजार किसानों को लाभान्वित करने के बाद प्रशासन ने फिर से फीडिंग शुरू कर दी है। अब तक एक लाख 20 हजार किसानों की फीडिंग पूर्ण हो चुकी है।
अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने दो हेक्टेयर से कम खेती वाले लघु एवं सीमांत किसानों को दो-दो हजार की तीन किस्तों में छह हजार रुपये वार्षिक देने की घोषणा की। पखवाड़े भर पहले किसानों के अभिलेखों के साथ तहसील, कृषि भवन, एनआईसी और विकास भवन में युद्ध स्तर पर फीडिंग की गई। करीब एक लाख चार हजार किसानों की फीडिंग पूर्ण होने पर 24 फरवरी को 94 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे गए। मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव की घोषणा की संभावनाओं को देखते हुए दो से तीन मार्च तक दूसरे चरण में बचे हुए किसानों को लाभ देने की तैयारी की जा रही है। अब तक एक लाख 20 हजार किसानों की फीडिंग पूर्ण हो चुकी है। एक मार्च तक यह आंकड़ा डेढ़ लाख तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जितने किसानों की फीडिंग हो जाएगी, उन्हें लाभ देने का प्रयास रहेगा। कम से कम 45 से 50 हजार किसान दूसरे चरण में लाभान्वित होंगे। कृषि विभाग के आंकड़ों में जिले में एक ाख 87 हजार किसान पंजीकृत हैं, जिनमें दो हेक्टेयर से कम खेती करने वाले किसानों की संख्या पौने दो लाख के करीब है।