फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदाता सूची से नाम गायब, भड़के ग्रामीण

मतदाता सूची से नाम गायब, भड़के ग्रामीण

Sat, 16 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची से नाम गायब, भड़के ग्रामीण
चौरी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद तमाम खामियां सामने आ रही हैं। चौरी इलाके में आई मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों के नाम गायब है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। भदोही ब्लॉक के चकभुईंधर गांव में आई नई मतदाता सूची में व्यापक स्तर से गड़बड़ी सामने आई है। फ़ार्म छह जमा करने के बाद भी दर्जनों ग्रामीणों के नाम सूची में दर्ज नहीं हो सका। ऐसे में मतादाता सूची के पुनरीक्षण में लगाए कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे है। चकभुईधर गांव की सूची तो बानगी है, अनेक गावों में ऐसी दिक्कत आ रही है। पूर्व प्रधान प्रदीप जायसवाल ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए बीएलओ पर कार्रवाई की मांग की। पत्रक में कहा कि अक्टूबर में श्वेता, पूनम, बिन्नी देवी और पवन कुमार के फार्म छह भरे गए। उसकी रिसिविंग भी है लेकिन नए मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं है। इसी तरह राजभर और बनवासी बस्ती के दीपक, कन्हैया, मनोज, किशन,पिंटू आदि के भी नाम सूची में दर्ज नही हो सका है। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि फार्म भरने के बाद भी मतदाता सूची में नाम न आना चिंता का विषय है। संबंधित बीएलओ पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed