{"_id":"5c59d81bbdec22736934bbbc","slug":"151549391899-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेलदेव भासपा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेलदेव भासपा की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मंगलवार को रामरायपुर में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामलखन राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता तैयारी में जुटे। फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष शीघ्र कमेटियों की घोषणा कर दें, ताकि चुनाव में वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से कर सकें। कहा कि बूथ कमेटियों को भी अंतिम रूप देकर सूची नेतृत्व को भेजें।
बैठक में 24 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के वाराणसी कार्यक्रम में भागीदारी के बारे में विचार किया गया। बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि का लोगों को माला पहना कर स्वागत किया। बैठक पन्नालाल मौर्य, नंदलाल गौड़, जयप्रकाश श्रीवास्तव, जवाहरलाल पांडेय, रामसूरत विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार धनुवकर, रामबाबू राजभर, राहुल कुमार, विजय कुमार प्रजापति, संजय यादव, सुमन रावत, गीता माली, राजकुमारी देवी, सुनीता श्रीवास्तव, गुड्डू पासी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन