फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किसानों की मेनहत पर पानी फेर रहे छुट्टा पशु

किसानों की मेनहत पर पानी फेर रहे छुट्टा पशु

Tue, 05 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
किसानों की मेनहत पर पानी फेर रहे छुट्टा पशु

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर छुट्टा पशुओं समेत अन्य समस्याओं को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द निराकरण कराने की मांग की गई।

धरना- प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिला मंत्री भुलाल पाल ने छुट्टा पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान का जिम्मेदार सरकार को ठहराया। कहा कि छुट्टा पशुओं की दहशत से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। दिन- रात खेत में मेहनत करने के बावजूद उनकी फसल छुट्टा पशु नष्ट कर दे रहे हैं। पशुओं के स्थायी व्यवस्था पर शासन और प्रशासन दोनों मौन साधे हुआ है। इससे खेती की तरफ से किसानों का मोहभंग होता जा रहा है। शासन और प्रशासन की उदासीनता से किसानों की मेनहत पर छुट्टा पशु पानी फेर रहे हैं। वहीं प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिससे अराजकता और अपराध दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, मंहगाई पर नियंत्रण समेत अन्य मांगों की ओर जिलाधिकरी का ध्यान खींचते हुए कहा कि अगर जल्द समस्याओं पर शासन और प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर फूलचंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद, पंधारी यादव, बसंतलाल, राजेंद्र यादव, जगनारायण, सोमनाथ, उर्मिला देवी, अमरावती देवी, मिठाई लाल, इजहार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed