फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नगर के पहले समुदायिक शौचालय का लोकार्पण

नगर के पहले समुदायिक शौचालय का लोकार्पण

Tue, 05 Feb 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
नगर के पहले समुदायिक शौचालय का लोकार्पण

विज्ञापन
भदोही। विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी और पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने सोमवार को मर्यादपट्टी में गाजी मियां मेला के मैदान में नवनिर्मित समुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनहित के कार्यों में आजादी के बाद बनी सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अवसर देगी ताकि बचे हुए कार्य और योजनाएं भी पूरी हो सकेें।
नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान नागरिकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इसके अंतर्गत भदोही नगर में कुल 9 समुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमे से एक का आज लोकार्पण कर दिया गया। उन्होने कहा कि हर वर्ष यहां होने वाले गाजी मियां के मेले में आने वाले मेलार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस पर कुल 20 लाख की लागत आई है जिसमे दो स्नानागार के अलावा 8 शौचालय व 4 युरिनल भी बनाया गया है। पानी के लिए सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

नेताओं को शिलापट्ट का अनावरण कर जनता को समर्पित किया। लोकार्पण के दौरान दिलीप गुप्ता, करुणाशंकर दूबे, गुलाम संजरी, डा.विनोद कुमार सोनकर, लालता सोनकर, इरशाद अंसारी, खुर्रम अंसारी, मुकेश दूबे, विनीत बरनवाल, अशोक पाल, हन्नान अंसारी, अजय सिंह, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, महेंद्र गुप्ता, सुजीत यादव, गिरधारी जायसवाल, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप, राज सरोज, नूरैन खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed