{"_id":"5c572887bdec22093e7c0040","slug":"151549215879-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। चार फरवरी को मौनी अमावश के स्नान पर्व को लेकर प्रयागराज में श्रद्धालुओँ की आवागमन की रफ्तार बढ़ गई है। रविवार कोे ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर महापर्व पर स्नान करने वालों की भीड़ दिखी। बताया जा रहा है कि ट्रेन नहीं मिलने पर लोगों को घर जाना पड़ रहा है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा कर्मी भी चौकन्ना दिखे।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर देश और प्रदेश की सरकार भले ही कई स्पेशल ट्रेन और बसें चला रही हैं लेकिन तीथ यात्रियों की संख्या अधिक होने से सुविधाएं कम पड़ रही हैं। कुछ ऐसा ही नजारा ज्ञानपुर रोड़ पर रविवार को देखने को मिला। बताया जा रहा है कि पहले तो ट्रेन समय से नहीं आ रहीं, वही ट्रेन तीर्थयात्रियोें से खचाखच भरे रहने से यात्री चढ़ नहीं पा रहें हैं। मिर्जापुर जनपद के तिलई गांव निवासी गायत्री, मीरा देवी, श्यामा कुमारी ने बताया कि सुबह 6 बजे से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही हैं, लेकिन जो भी ट्रेन आ रही है वह यात्रियों से भरा पड़ा होने से प्रयागराज पहुंच पाना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर स्नान के लिए जा रहे स्नानार्थी रेलवे ट्रैक पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर रहें हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस के साथ बीएसएफ भी काफी चौकन्ना रही। सुरक्षा को देखते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को भी ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर लगा दिया गया है।