फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले विविध कार्यक्रमों को समयानुसार संपन्न कराने और खराब सड़कों की मरम्मत, विशेष साफ-सफाई के लिए मातहतों को निर्देश दिया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीएनजीआईसी स्थित शहीद स्मारक पर शाम पांच बजे एडीएम दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण करेंगे। 26 जनवरी को सुबह सात बजे क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुरस्कार वितरण एसडीएम भदोही करेंगे। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित परिषदीय स्कूलों में प्रभात फेरी, निबंध-स्लोगन के कार्यक्रम प्रधानाध्यापकों की ओर से सुबह आठ बजे संपन्न कराए जाएंगे। सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान 8.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। 8.50 बजे मुख्यालय सरपतहां स्थित सेंट्रल बार पर ध्वजारोहण होगा। नौ बजे एसडीएम ज्ञानपुर की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में ध्वजारोहण और नेहरू बाल उद्यान में पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

9.30 बजे से पुलिस लाइन में ध्वजारोहण और परेड होगा। 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण, राष्ट्र विकास में युवाओं का योगदान, निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। 11.30 बजे जिला अस्पताल में एडीएम के हाथों मरीजों में फल वितरण होगा। 11.45 बजे जिला कारागार में एडीएम कैदियों में मिष्ठान और फल का वितरण कराएंगे। 12 बजे नगर पालि का, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक स्थानों का चयन कर स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न होंगे, इसकी जिम्मेदारी ईओ, डूडा, ब्लॉक अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है। 12.30 बजे सूचना विभाग की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क ज्ञानपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों संपन्न कराए जाएंगे। तीन बजे सीडीओ के नेतृत्व में पुलिस लाइन से पशु अस्पताल तक रूट मार्च और बालश्रमिक विभाग समेत अन्य के साथ निकलने वाली झांकियों का प्रदर्शन होगा। इसी तरह 9.30 बजे ही कांग्रेस कमेटी के संयोजकत्व में गांधी पार्क में ध्वजारोहण और पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed