फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भविष्य को अंधकार में रख शुरु हुआ फुट ओवरब्रिज का निर्माण

भविष्य को अंधकार में रख शुरु हुआ फुट ओवरब्रिज का निर्माण

Tue, 22 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
भविष्य को अंधकार में रख शुरु हुआ फुट ओवरब्रिज का निर्माण
फोटो
विज्ञापन

मानक पूरे किए बिना निर्माण शुरू करने पर सवाल
बिना सरिया के कार्यदायी संस्था ने शुरू किया निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज-वाराणसी रूट स्थित माधोसिंह सेक्शन पर चल रहा दोहरीकरण का कार्य अक्सर सुर्खियों में रहता है। मिट्टी डालने से लेकर निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानक पूरे किए बिना ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। मानक पूरा नहीं होने से निर्माण को लेकर विरोध के सुर तेज हो गए हैं। लोगों ने आला अधिकारियों संग रेल मंत्री को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज-वाराणसी रूट पर दोहरीकरण समेत अन्य कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसमें मिट्टी की पटाई, नए स्टेशन भवनों का निर्माण, प्लेटफार्म निर्माण के साथ ही फीट ओवरब्रिज का कार्य शामिल हैं। जंगीगंज स्टेशन के पूर्वी छोर पर बन रहे ब्रिज निर्माण में जो अनदेखी सामने आ रही है उससे न केवल यात्री बल्कि आस-पास के लोग भी दांतों तले अंगुली दबाने को विवश हैं। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने अफसरों को अंधेरे में रखकर नींव और फाउंडेशन का काम शुरू कर दिया है जबकि उसमें न तो लोहे की सरिया डाली जा रही है न तो अन्य उपकरण। देश के विभिन्न हिस्सों में अक्सर ओवरब्रीज गिरने के मामला आने के बाद भी निर्माण एजेंसिया ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुपम आनंद उपाध्याय, राजेश दूबे ने रेलवे मंत्री को पत्र भेजकर काम को मानक के अनुसर कराने की मांग की। पत्रक में कहा कि सत्ता से जुड़े होने से ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। वहीं सेक्शन इंजीनियर हरगोविंद ने बताया कि ब्रिज निर्माण में फाउंडेशन और नींव में लोहे की सरिया डाले जाने का कोई प्राविधान नहीं है। सिर्फ मसाले में गिट्टी मिलाकर ढलाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed