फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सपा-बसपा गठबंधन का मिलकर किया स्वागत

सपा-बसपा गठबंधन का मिलकर किया स्वागत

Sun, 13 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन का मिलकर किया स्वागत
भदोही। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा के बाद सपा व बसपा कार्यकर्ता उत्साह से भर उठे हैं। गठबंधन और सीटों के बंटवारे की खबर मिलते ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नगर के अजिमुल्लाह चौराहे पर जमा हो गए और आपस में मिठाई बांट कर इसका स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा सरकार से ऊब चुकी जनता इस फैसले से काफी खुश है और लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता चौराहे पर पहुंचे। धीरे- धीरे बसपा कार्यकर्ता भी झंडा बैनर के साथ पहुंचे और दोनो पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और मायावती के फैसले का स्वागत किया। अंसारी ने कहा कि यह सूझबूझ वाला फैसला काफी पहले हो जाना चाहिए था। बसपा विधानसभा अध्यक्ष रायचंद ने कहा कि देर से ही सही लेकिन जनभावना के अनुकूल फैसला लिया गया है। जिससे भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर आपस में मिठाई मीठा कर दोनो पार्टियों के फैसले की गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य रूप से हाजी सौदागर अंसारी, अलीशेर खां, शफीक अहमद, सलाहुद्दीन अंसारी, मनोज यादव, मूज्जू खां, टोनी मंसूरी, साहब लाल भारती, बदरे आलम, कमलेश भारती, अख्तर अंसारी, लालजी गौतम, महफूज आलम, अमित गौतम, सुनील गौतम, जितेंद्र गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गठबंधन के बाद मिले सपा-बसपा जिलाध्यक्ष
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा-बसपा के गठबंधन को ऐतिहासिक बताया गया। एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी ने खुशी का इजहार किया। कहा कि सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला मिलकर करेंगे।

लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मायावती के संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस के बाद सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और बसपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने सपा कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। नेताद्वय ने कहा कि यह विकास और भाईचारे का गठबंधन है। सभी मिलकर गरीब, मजदूर और किसान की आवाज उठाएंगे। मौके पर पूर्व मंत्री राम दुलार राजभर, राम जियावन कश्यप, ओम प्रकाश यादव, डॉ. आरके पटेल, विजय सिंह डबलू, धर्मेंद्र मिश्र, रमेश यादव, संतोष, कमलाशंकर राव, शोभनाथ यादव, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed