{"_id":"5c095d60bdec224179148e60","slug":"151544117600-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। बाजार के एपीएस पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 12वीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। पहले दिन छात्रों ने स्लो मोशन साइकिलिंग, दौड़ और खो-खो जैसे खेलों में प्रतिभाग किया। इससे पहर्ले मुख्य अतिथि मैनेजर अनुराग बरनवाल और चेयरपर्सन प्रियंका बरनवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का हुनर निखरता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएस तिवारी, गौरव राय, अनुपम दुबे, पूनम पांडेय, ओम प्रकाश यादव, जूही दुबे, सुजीत सिह, संदीप मौर्या आदि मौजूद रहे।