{"_id":"5bddec56bdec22696b2397f2","slug":"151541270614-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर हलीमा स्कूल में खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर हलीमा स्कूल में खेल प्रतियोगिता
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। मदर हलीमा पब्लिक स्कूल के इंटर हाउस क्रिकेट और फुटबाल प्रतियोगिता में क्रमश: ग्रीन हाउस और येलो हाउस ने जीत लिए। विद्यालय के मैदान पर तीन दिन तक चले प्रतियोगिता में क्रिकेट के लिए साकिब अंसारी को और फुटबाल में अब्दुल राशिद को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। शनिवार को प्रिंसिपल शकील अहमद अंसारी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। आज ही बालिकाओं के खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ जिसमे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रिंसिपल ने कहा कि खेलों से चतुर्दिक विकास होता है। आवश्यक है कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुचि बनाएं रखें। कहा कि खेलों के माध्यम से भी विकास के रास्ते खुलते हैं। खेल प्रशिक्षक एजाज अहमद ने बताया कि क्रिकेट में रेड हाऊस द्वितीय और ब्लू हाऊस तृतीय रही जबकि फुटबाल में ग्रीन हाऊस और रेड हाऊस क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे। क्रिकेट फाइनल में साकिब अंसारी ने 122 रन ठोक कर रिकार्ड बनाया जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। फुटबाल का बेस्ट प्लेयर अब्दुल राशिद आजमी रहे।
बालिका वर्ग में डाज बाल में ग्रीन हाऊस, कबड्डी में ग्रीन हाऊस, खोखो में ब्लू हाऊस, रस्काकशी मे येलो हाऊस चैंपियन रहा। बालिकाओं में 70-70 अंक के साथ ब्लू और ग्रीन हाऊस प्रथम रहे प्रथम, 60 अंक के साथ रेड हाऊस द्वितीय तथा 40 अंक के साथ येलो हाऊस तृतीय रहा। शिक्षकों राकेश कुमार पाल, तसदीक अहमद, जुल्फेकार अहमद, मुश्ताक अहमद, तौहीद खां ने बालकों में जबकि निशी फातिमा, सिद्दीका कलाम, शबनम बी, शहना खुर्शीद ने बालिकाओं के खेलों का संचालन किया।