{"_id":"5bd2167abdec226d0679c894","slug":"151540494970-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महकमे की आंखो में धूल झोंक रहे मास्साब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महकमे की आंखो में धूल झोंक रहे मास्साब
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी तमाम शिक्षक हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीएसए के निरीक्षण में डीघ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछुआ में एक मास्टर साहब 20 अक्तूबर का प्रार्थना पत्र रखकर 25 को गायब हो गए। बीएसए ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए अमित कुमार बृहस्पतिवार को डीघ के प्राथमिक विद्यालय मझगवां, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेेछुआ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में छात्र उपस्थिति, स्कूलों में यूनिफॉर्म, किताब वितरण, बिजली कनेक्शन, शौचालय, पठन-पाठन, एमडीएम, शैक्षिक गुणवत्ता समेत अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। खामियां मिलने पर प्रधानाचार्यों को चेतावनी देते हुए महीने भर में व्यवस्था सुधार के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछुआ में पप्पू भारद्वाज 20 अक्टूबर को आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र रखकर गायब थे। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र से ऐसा प्रतीत हुआ कि वह विभाग की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। बीएसए ने नोटिस जारी कर शिक्षक से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। शिक्षकों को आगाह किया कि पठन-पाठन में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि छेछुआ के स्कूलों में शिक्षकों की गैर मौजूदगी आम बात है। कुछ ग्रामीणों ने सीएम के पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन