{"_id":"5b89938d42c792465a6a6244","slug":"151535742861-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे मेघ
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद कालीन नगरी में जमकर बरसात हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोगों को राहत मिली और किसान प्रसन्न हो उठे, लेकिन सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया। तीन घंटे से अधिक समय की झमाझम बरसात से सड़कें लबालब हो गईं। घरों और दुकानों में पानी प्रवेश कर गया। घोसिया में स्टेट बैंक परिसर में बारिश का पानी भर गया। एटीएम और बैंक के केबिन बारिश के पानी से भर गए।
शुक्रवार को सुबह आसमान साफ था, लेकिन थोड़ी ही देर में हवाओं के साथ आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। चतुष्कोणीय हवाओं का दबाव बढ़ा तो गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए, लेकिन आसमान में काले बादलों की घेरेबंदी तेज हो गई। देखते ही देखते बादलों ने कालीन नगरी के आसमान को ढंक लिया। दिनभर बादलों की घेरेबंदी चली। शाम करीब पांच बजे इंद्रदेव मेहरबान हो गए और झमामझ बारिश शुरू हो गई। इससे ज्ञानपुर नगर में दुर्गागंज त्रिमुहानी, दीवानी न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में भारी जलभराव हो गया। राजा पार्क के समीप, पुरानी कलेक्ट्रेट के गेट पर सड़क पर घुटने तक पानी लग गया। नगर में कई दुकानों और घरों में पानी प्रवेश कर गया। लोग बाल्टी और डिब्बे से पानी निकाल रहे थे। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम दोपहिया और चारपहिया वाहन घुटने तक पानी से होकर आ-जा रहे थे। घोसिया संवाददाता के मुताबिक नगर क्षेत्र में कई जगह भारी जलभराव हो गया। स्टेट बैंक परिसर पानी से जलमग्न हो गया। यहां तक की एटीएम और बैंक के केबिनों तक में पानी भर गया। इसी तरह भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, जंगीगंज, औराई आदि इलाकों में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।