फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   क्षतिग्रस्त सीवर चैंबरों से आवागमन में परेशानी

क्षतिग्रस्त सीवर चैंबरों से आवागमन में परेशानी

Fri, 15 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सीवर चैंबरों से आवागमन में परेशानी
भदोही। नगर के विभिन्न मोहल्लों और सड़कों पर सीवर के खुले चैंबरों से आवागमन में परेशानी हो रही है। कहीं कहीं तो चैंबर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और उसमे कूड़ा करकट आदि भर गए हैं। इससे न केवल सीवर जाम रहता है बल्कि सफाई में कार्य भी बाधित रहता है। लोगों ने नए पालिकाध्यक्ष से पूरे नगर के सीवर की जांच कराकर ठीक कराने की मांग की है। नगर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था दो तीन दशक पुरानी है। इन तीस वर्षों में सीवर व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विकल्प नहीं होने से जलनिकासी व्यवस्था सीवर के भरोसे ही चल रहा है। कहीं सीवर चैंबर के ढक्कन नहीं हैं तो कहीं सीवर क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। कहीं कहीं तो सीवर के चैंबर ही सड़क के नीचे हो गए हैं। इसके चलते सीवर अक्सर जाम रहता है और उसकी सफाई भी नहीं हो पाती। पीरखांपुर रोड, बाजार सलाबत खां, दरोपुर, कटरा बाजार, काजीपुर रोड, जलालपुर, नूरखांपुर, स्टेशन रोड पर खुले चैंबरों से राहगीरों को खतरा बना हुआ है। पूरे नगर में कई चैंबर ऐसे हैं जो सड़क निर्माण के समय सड़क के अंदर चले गए। जब सीवर जाम होता है तो पालिका के सफाई कर्मी सड़क खोद कर चैंबर खोलते और सफाई करते हैं। पीरखांपुर मार्ग निवासी मनोज चौरसिया ने कहा कि आज भी सीवर सफाई के लिए सड़क खोदना पड़ता है। इससे दोहरा नुकसान हो रहा है। सड़क भी खराब होती है और जलनिकासी भी व्यवस्थित नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि नए चेयरमैन से हम सबको काफी आशाएं हैं। उन्होंने सीवर चैंबरों को सड़क के उपर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed