फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चार घंटे विलंब से पहुंची पोलियो वैक्सीन, खलबली

चार घंटे विलंब से पहुंची पोलियो वैक्सीन, खलबली

Mon, 18 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे विलंब से पहुंची पोलियो वैक्सीन, खलबली
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में रविवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। डीघ के कटरा, धनतुलसी समेत करीब 25 बूथों पर पोलियो की वैक्सीन 11 बजे तक नहीं पहुंच सकी। इसकी खबर स्वास्थ्य विभाग को लगी तो खलबली मच गई। आनन-फानन में बूथों पर वैक्सीन पहुंचाई गई, तब जाकर आशा, एएनएम समेत अन्य कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। दवा पहुंचने के बाद वहां के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई।
पोलियो जैसे संक्रामक बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से प्रत्येक माह दो माह पर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाती है। उसी क्रम में रविवार को जिले भर के निर्धारित बूथों पर दवा पिलाई जानी थी। गर्मी का मौसम होने से सुबह सात बजे से बूथों पर दवा पिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि न्याय पंचायत इटहरा, धनतुलसी और छेछुआ के करीब 25 से अधिक बूथों पर वैक्सीन ही नहीं पहुंच सकी। सुबह 10 बजे तक इंतजार करने के बाद दवा पिलाने के लिए आए अभिभावक नाराज होने लगे। धूप और गर्मी से बेबस अभिभावक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख वहां तैनात कर्मचारी परेशान हो गए। उच्चाधिकारियों को फोन कर मामले से अवगत कराया। सीएमओ को खबर लगी तो उन्होंने मामले को संभालते हुए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया। आनन-फानन में बूथों पर वैक्सीन पहुंच गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक वैक्सीन पहुंच गई थी। बूथों पर सामान्य ढंग से पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। - डॉ. सतीश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी

सवा साख बच्चों ने पी जीवन रक्षक दवा
ज्ञानपुर। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान प्रारंभ हुआ। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाख जी ने जिला अस्पताल में बच्चे को दवा पिलाकर की। पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलयो की दवा पिलाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 44.02 फीसदी बच्चों ने दवा पी। जिलेभर में बनाए गए बूथों पर सुबह से ही बच्चों को जीवन रक्षक दवा की खुराक दी गई। कुल सवा लाख बच्चों ने पोलियो की दवा पी। आज से घर-घर जाकर 0 से पांच साल तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह अभियान सात दिनों तक चलेगा। जिलाधिकारी विशाख जी ने सुबह महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्साय में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान का आगाज किया। सीएमओ डा. सतीश सिंह ने बताया कि बूथों का निरीक्षण किया गया। हर बूथ पर दवा पिलाते कर्मचारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed