फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कसिदहां और बिरनई पं. दीनदयाल गांव चयनित

कसिदहां और बिरनई पं. दीनदयाल गांव चयनित

Wed, 02 Aug 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कसिदहां और बिरनई पं. दीनदयाल गांव चयनित
कसिदहां और बिरनई पं. दीनदयाल गांव चयनित
ज्ञानपुर (भदोही)। विधानसभा क्षेत्र के कसिदहां और बिरनई गांव में मंगलवार को विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने ज्ञानपुर विधानसभा के कसिदहां और बिरनई गांव को पं. दीनदयाल उपाध्याय गांव के लिए घोषणा की। दोनों गांवों में आयोजित समारोह के दौरान ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक-एक गांव का विकास कर विधानसभा को मॉडल बनाऊंगा। किसी के मान और सम्मान पर आंच आने नहीं दी जाएगी। कसिदहां गांव में मूसलाधार बारिश के बाद लोग विधायक को सुनने के लिए डटे रहे। विधायक ने कसिदहां को 20 और बिरनई को 10 हैंडपंप देने की घोषणा किया।
विज्ञापन

कसिदहां में विकास गोष्ठी के दौरान विधायक विजय मिश्र ने कहा कि 27 जुलाई को मुख्यमंत्री जी ने दो-दो गांवों को पं. दीनदयाल उपाध्याय गांव में चयनित करने के लिए कहा। वहां से आने के बाद मैने कसिदहां और बिरनई के नाम की घोषणा की। दोनों गांवों में लोहिया ग्रामसभा की तरह शासन स्तर से विकास कराया जाएगा, जो कमी रह जाएगी, उसे वह खुद पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए दो जूनियर और तीन प्राथमिक विद्यालय पूर्व में ही दे दिया है। जो गरीब होनहार बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर होने से नहीं पढ़ पा रहे हैं, उनका खर्च उठाएंगे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने गांव को कीचड़ से मुक्त और 20 हैंडपंप देने की घोषणा की। इसके पूर्व, ग्राम प्रधान अनिल मौर्य समेत पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शारदा बिंद, राजितराम यादव, श्रीराम मौर्य, बैजनाथ सरोज, अनिल कन्नौजिया, मुन्ना पांडेय, पन्ना मौर्य, विष्णु कन्नौजिया, मुरली यादव, गोपीनाथ यादव, सुभाष पाठक, लौधर मौर्य आदि रहे। संचालन रामसागर यादव ने किया। इसी तरह, बिरनई गांव में आयोजित विकास गोष्ठी में विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधायक विजय मिश्र ने कहा कि गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि गांव में सीसी मार्ग, पिचरोड, हैंडपंप देने में कोई कंजूसी नहीं बरती गई। ग्रामीणों की मांग पर 10 हैंडपंप दिया। इस मौके पर मिठाई, राजेश, मदन, रामदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed