{"_id":"67758aa95dab9d71bb03d05e","slug":"15119-banaras-dehradun-janta-express-will-be-canceled-today-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-120782-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आज रद्द रहेगी 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आज रद्द रहेगी 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन
भदोही-जंघई मार्ग के रेलयात्री डायवर्जन और घने कोहरे का दंश झेल रहे हैं। बढ़ी ठंड के चलते जहां ट्रेनें लेट चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर जंघई और फाफामऊ के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। हालांकि बुधवार को थोड़ी राहत इसलिए रही कि सात में से पांच ट्रेनें ही डायवर्ट कर चलाई गईं।
दो जनवरी की 15119 बनारस-देहरादून ट्रेन रद्द कर दी गई है। पिछले एक माह से ठंड और घने होकरे के चलते हर रोज इस रेल मार्ग की कोई न कोई ट्रेन रद्द की जा रही है। पहली जनवरी को नई दिल्ली से भदोही होते हुए बनारस को जाने वाली केवी एक्सप्रेस रद्द रहने से 2 जनवरी को भदोही नहीं आएगी।
पिछले चार दिन से परिवर्तित मांग से चल रही कामायनी एक्सप्रेस अप डाउन दोनों भदोही होते हुए जाने से रेलयात्रियों ने राहत की सांस ली। बुधवार को अप-डाउन 15017 और 18 काशी एक्सप्रेस, अप-डाउन 15159 और 60 सारनाथ एक्सप्रेस के अलावा 11107 ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं।